Zardosi work की सुंदरता और शुद्धता को पहचानें और बड़ी धोखाधड़ी से बचें!

0

 Recognize the beauty and purity of Zardosi work and avoid big fraud 

Zardosi work


जरदोजी के काम की सुंदरता और शुद्धता को पहचानें और बड़ी धोखाधड़ी से बचें।


Introduction 
परिचय
 हैंड एंब्रॉयडरी मैं जो काम हेम्मिंग की सुई से किया जाता हैं। उसे zardosi work कहा जाता हैं। वैसे तो आरी की सुई से भीं zardosi Work किया जाता हैं। लेकीन ज्यादा फिनिशिंग नहीं आती हैं। रेशम का zardosi Work सिर्फ हेम्मिंग की सुई से ही किया जा सकता है। 
Zardosi work

 जैसा के आप ऊपर पिक्चर मै देख रहे हैं। ये होता है ओरिजनल zardosi Work और ये वर्क हेम्मिंग की सुई से किया जाता है इसलिए ये काफी महंगा होता है। क्योंकि इस वर्क को करने मैं बहुत जादा टाईम लगता है। और बहुत जादा बारीकी का काम होता है। वैसे तो आज कल बहुत कम कारीगर बचे हैं जो ये वर्क कर पाते हैं।
 
Zardosi Work

 आप zardosi Work दो टाइप का करवा सकते हैं।
एक zardosi Work मैं कोरा दपका नक्शी बदला जारी मैटेरियल का यूज किया जाता हैं
दूसरे वर्क मै रेशम के धागा इस्तेमाल किया जाता हैं। जिसमे रेशम के धागे के रिंग छल्ला बना के 3D वर्क किया जाता हैं। ये दोनो ही वर्क काफी पसन्द किए जाते हैं। इन zardosi Work का मार्केट बिलकुल अलग है। 
Zardosi work

  इन zardosi work के चाहने वाले इन वर्क पे लाखो खर्च करते हैं, हमरे इंडिया में काफी सारे बुटीक है जो ओरिजनल मैटेरियल के साथ अच्छी कारीगरी और फिनिशिंग के साथ अपने प्रोडक्ट बनवाते है zardosi Work से।

 अगर आप एक बुटीक रन कर रहे है और zardosi Work को आपने ड्रेस मैं जोड़ना चाह रहे है तो अपको एक अछा कारीगर देखना होगा क्योंकि zardosi Work की कीमत उसकी फिनिशिंग मै हैं। आपके zardosi Work प्रोडक्ट मै जितनी अच्छी क्वॉलिटी और फिनिशिंग होगी आप उतना ही जायदा पैसा ले सकते हैं।
 
 स्पेशल एडवाइस 
 आपको बता दूं zardosi Work आप जब भी खरीदे या बनवाए तो सबसे पहले आप हो सके तो वर्क को उल्टा कर के देखे। यदि  नायलॉन धागा से काम किया गया है तो आप उस प्रोडेक्ट को कैंसल करे,, क्योंकि अगर आप भूल से तेज गर्म प्रैस कर देते हैं तो आपकी ड्रेस का वर्क निकल जायेगा गर्म प्रैस से  नायलॉन धागा पिखल जायेगा फिर अपको ड्रेस की रिपेयरिंग करवानी पड़ेगी जिसमे काफी खर्च होगा,या आपकी ड्रेस पूरी तरहां से बेकार होजाएगी। वैसे ओरिजनल zardosi Work मै कारीगर कॉटन धागे का ही इस्तेमाल करते हैं। याद रखे अपको zardosi Work कॉटन धागे का ही लेना चाहिए।
Zardosi work

 उम्मीद करता हूं आप लोग समझ गए होंगे आपको zardosi Work की पहचान कैसे करनी है। Zardosi work निडल्स देखने के लिए निडल्स पर क्लिक करें।
Zardosi Work

 ऊपर पिक्चर मै देखे ऐसे किया जाता हैं। zardosi work कोरे दपके को काट काट के zardosi Work Material
देखने के लिए मैटेरियल पे क्लिक करें।
Zardosi Work

 आप देखे ऊपर पिक्चर में काम इसे पिक्चर्स देखने के लिऐ whatsapp पे क्लिक करके हमारा ग्रुप ज्वॉइन करें और देखें खूबसूरत zardosi Work फोटो चलिए अब बात करते हैं। 

Zardosi work की सुंदरता और शुद्धता को पहचानें और बड़ी धोखाधड़ी से बचें!

 बहुत से लोग मैने देखे हैन जो कंप्यूटर एंब्रॉयडरी को zardosi Work बोल के बेचते हैं।
Zardosi Work

 जैसे के आप ऊपर देख रहें हैं। ये कंप्यूटर एंब्रॉयडरी हैं। इसी को बहुत से लोग थोड़ा कट दाना या मोती या कोरा दपका थोड़ा लागा के zardosi Work के नाम से बेचते हैं। हद तो यहां होती है। 300 सो रुपए के ब्लाउस पे zardosi Work likh देते हैं। जीन लोगो को एडिया नहीं होता वो लोग खरीद लेते हैं।
Zardosi Work

 काफी सारी लैस भीं कंप्यूटर एंब्रॉयडरी की बनी हुई होती है और zardosi Work के नाम से बिकती हैं। एक बात खुद सोचने वाली 500 या 600 रुपे मैं अपको घर बैठे कोन zardosi Work ब्लाउस देगा। Zardosi work की ओरिजन ब्लाउज की प्राइज 3 हज़ार से स्टार्ट होती है। वो भी नॉर्मल वर्क की zardosi Work ब्लाउस ब्राइडल की प्राइज 5 हज़ार से स्टार्ट होती हैं। जो 50 हज़ार से 1 लाख तक पहुंच सकती है। zardosi work मैं कीमत सिर्फ मैटेरियल टाइमिंग और फिनिशिंग की होती हैं। जब बुरा होता है, जब कोई अपनी शादी में 30 हजार या 40 हजार का लहंगा लेता है। बाद में उसे पता चले ये कंप्यूटर एंब्रॉडरी के साथ थोड़ा zardosi Work किया हुवा लहंगा हैं। ये ओरिजनल zardosi Work नहीं है। अरमान टूट जाते हैं।

Conclusion
निष्कर्ष
 आप अगर 5 हजार से जादा का zardosi Work कोई प्रोडेक्ट लेते हैं। तो अपको  zardosi Work प्रोडक्ट की अच्छे से जांच करनी चाहिए चाहें आप ऑनलाइन लेन या ऑफ लाइन। या किसी जानकार से x चैक करवाना चाहिए या फिर Amora Art Studio के आर्टिकल पढ़ते रहना चाहिए अपको किसी से फिर zardosi Work चेक करवाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। और हमरे आर्टिकल को shere जरूर करें।







Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*